बदनावर: नगर परिषद ने शहर में अभियान चलाकर 19 गाय और 10 बछड़ों को पकड़कर श्री लक्ष्मी गौशाला में छोड़ा
Badnawar, Dhar | Oct 25, 2024 नगर परिषद बदनावर द्वारा बदनावर में पशुओं को पकड़ने की मुहिम चलाई गई। जिन्हें पकड़कर गौशाला भेजा गया है। बदनावर नगर के बस स्टैंड, बकरा बाजार, मंडी रोड समेत अन्य इलाके में नगर परिषद के अमले ने पहुंचकर शहर में घूमने वाले पशुओं को पकड़ा। पकड़े गए पशुओं को स्थानीय श्री लक्ष्मी गौशाला छोड़ा गया।