🙏 जय सहस्रबाहु! जय सहस्रबाहु! 🙏
कोरबा में 16 नवंबर को निकलेगी भगवान श्री सहस्रबाहु जी की भव्य शोभायात्रा, जयंती समारोह में शामिल होने समाजजनों से अपील
कोरबा। कलचुरी–कलार समाज के आराध्य देव भगवान श्री सहस्रबाहु जी की जयंती के पावन अवसर पर कोरबा में भव्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर 16 नवंबर 2026, सोमवार को भगवान श्री सहस्रबाहु जी की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।
शोभायात्रा सायं 3 बजे रामजानकी मंदिर, पुराना बस स्टैंड कोरबा से प्रारंभ होकर मिशन रोड स्थित कलचुरी भवन पहुंचेगी। यहां भगवान श्री सहस्रबाहु जी का पूजन, आरती एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
सर्ववर्गीय जायसवाल–कलार समाज, कोरबा की युवा सभा एवं महिला सभा ने समस्त स्वजातीय बंधुओं से सपरिवार समारोह में शामिल होकर आयोजन को भव्य एवं यादगार बनाने की अपील की है।
समाज के आराध्य देव की जयंती को लेकर समाजजनों में उत्साह का माहौल है।
🙏 जय सहस्रबाहु! जय सहस
Korba, Korba | Nov 10, 2026