थाना सदरपुर क्षेत्र के हरैया गांव में बारूद फटने से एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें दो मासूम बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। जानकारी के अनुसार, मोहम्मद नसीम के दो बेटे—आज़म और आक़िब—घर के बाहर सड़क किनारे खेल रहे थे। इस दौरान उन्हें बिना दागे पड़े कुछ गोले मिले। बताया जा रहा है कि खेल-खेल में दोनों भाइयों ने गोलों का बारूद निकालना शुरू कर दिया।