सुजानगढ़: सुजानगढ़ में तेलियान समाज का नौवां सामूहिक विवाह सम्मेलन, 20 जोड़े निकाह के बंधन में बंधे
सुजानगढ़ शहर के चांदवास रेल फाटक के पास स्थित तेलियान मैरिज हॉल में तेलियान समाज का नौवां सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया। तेलियान वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष जावेद खींची के अनुसार, सम्मेलन में करीब 20 जोड़े निकाह के बंधन में बंधे।