बरेली: क्योलडिया क्षेत्र निवासी महिला ने आरोपियों पर छेड़छाड़ करने व विरोध करने पर मारपीट करने का लगाया आरोप, SSP से की शिकायत
थाना क्योलडिया क्षेत्र निवासी महिला ने आज एसएसपी कार्यालय पहुंचकर गांव के ही रहने वाले कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र दिया। महिला ने बताया गांव के ही कुछ लोग घर में घुस आए और छेड़छाड़ करने लगे,विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट की। क्षेत्रीय थाने पर उचित कार्यवाही न करने का आरोप लगाया।