नवाबगंज थाना इलाके में सोमवार की देर शाम ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। घटना मामले को लेकर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान विजय कुमार प्रजापति (28)पुत्र राजेंद्र प्रसाद प्रजापति निवासी चकिया थाना थरवई के रूप में हुई। मृतक की 3 साल की बेटी व एक 5 साल का बेटा है।