वाराणसी में बढ़ी बाढ़ की चिंता: गंगा 70.27 मीटर पर, मणिकर्णिका घाट पर मुश्किल हालात | Varanasi Flood
वाराणसी में लगातार बारिश के बीच गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। सुबह 8 बजे केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गंगा का जलस्तर 70.27 मीटर दर्ज किया गया।
जलस्तर बढ़ने से मणिकर्णिका घाट पर शवदाह के लिए पहुंचना मुश्किल होता जा रहा है और लोगों को पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। वहीं वरुणा नदी के तटवर्ती इलाकों में भी लोगों की चिंता बढ़ गई है। कुछ परिवार घर खाली कर सुरक्षित स्थानों की ओर जा रहे हैं।
बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने राहत एवं बचाव चौकियों को सक्रिय कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे तक बादल और रुक-रुककर बारिश का दौर जारी रह सकता है।