पीपलदा: अयाना पुलिस ने थाना क्षेत्र में हंगामा करने पर 2 व्यक्तियों को शांति भंग में किया गिरफ्तार
Pipalda, Kota | Apr 17, 2024 जिले की अयाना पुलिस ने आज थाना क्षेत्र के लुहावद गांव निवासी 2 लोगों को शांति भंग में गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक करण शर्मा ने बताया कि अयाना पुलिस ने आरोपी त्रिभुवन व कन्हैयालाल को हंगामा करने पर शांति भंग में गिरफ्तार करते हुए संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।