पीपलदा: इटावा कृषि उपज मंडी से जिंसों का उठाव नही होने के चलते बुधवार को मंडी बंद नीलामी कार्य गुरुवार को होगा
Pipalda, Kota | Apr 16, 2024 जिले की इटावा कृषि उपज मंडी में बुधवार को मंडी बंद रहेगी नीलामी का कार्य गुरुवार से होगा। मंडी व्यापार संघ अध्यक्ष हरिशंकर मंगल ने जानकारी देते हुए बताया कि मंडी में अत्यधिक जिंसों की आवक होने के चलते उसका उठाव नही हो पा रहा है। जिसके चलते 17 अप्रैल बुधवार को मंडी बंद रहेगी। किसानों से गुरुवार 18 अप्रैल को अपनी फसलें लाने को कहा गया है।