पीपलदा: इटावा कृषि उपज मंडी से जिंसों का उठाव नहीं होने के चलते आज मंडी बंद, नीलामी कार्य गुरूवार को होगा
Pipalda, Kota | Apr 17, 2024 इटावा कृषि उपज मंडी आज बुधवार को बंद रही और नीलामी का कार्य गुरूवार से होगा। मंडी व्यापार संघ अध्यक्ष हरिशंकर मंगल ने जानकारी देते हुए बताया कि मंडी में अत्यधिक जिंसों की आवक होने के चलते उसका उठाव नहीं हो पा रहा है। इसके चलते आज 17 अप्रैल को मंडी बंद रहेगी। किसानों से गुरूवार को अपनी फसलें लाने को कहा गया है।