गया के जंगल में CRPF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन, कारतूस-डेटोनेटर समेत हथियार बरामद
गयाजी: नक्सल प्रभावित लुटुआ के डुमरी जंगल में CRPF और पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षा बलों ने जंगल में छिपाकर रखे गए AK-47 के जिंदा कारतूस, भरमार बंदूक, इलेक्ट्रिक डेटोनेटर समेत विस्फोटक सामग्री का जखीरा बरामद किया है।