जमुई: कचहरी चौक पर गूंजा विरोध, जाति आधारित जनगणना की मांग को लेकर भारत बंद का आह्वान
Jamui, Jamui | Apr 23, 2026 भारत मुक्ति मोर्चा एवं राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बैनर तले गुरुवार 3 बजे के करीब शहर के कचहरी चौक पर कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और भारत बंद का आह्वान किया। यह आंदोलन 6 मार्च 2026 से चार चरणों में चल रहा है, जिसके तीसरे चरण के तहत राज्य के 725 जिलों में रैली और प्रदर्शन आयोजित किए गए।