शाहपुर: बरेठा घाट क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत के नाम पर खानापूर्ति! बारिश के बीच टूटी सड़क के ऊपर लगाए जा रहे पेविंग ब्लॉक ।
Shahpur, Betul | Sep 1, 2026 मंगलवार सुबह 11 बजे शाहपुर के बरेठा घाट स्थित फोरलेन हाईवे का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें क्षतिग्रस्त सड़क के ऊपर पेविंग ब्लॉक लगाने का कार्य किया जा रहा है। बारिश के चलते बरेठा घाट की सड़कें लगातार खराब होती नजर आ रही हैं। ऐसे में सड़क की स्थायी मरम्मत के बजाय क्षतिग्रस्त हिस्से पर पेविंग ब्लॉक लगाए जाने को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।