नौगावां सादात: नौगांवा क्षेत्र में ग्रामीण पर लाठी-डंडों से किया हमला, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
नानक नगली गांव में एक युवक के पिता पर हमला किया गया। यह घटना 12 जुलाई 2026 को शाम करीब 6:30 बजे हुई, जब कुछ लोगों ने घर में घुसकर मारपीट की। मुबारक पुत्र अमीशेर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने घर पर बैठे थे, तभी उनके पिता अमीशेर पर हमला हुआ। हमलावरों ने लाठी-डंडों और ईंट के रोड़ों से मारपीट की, जिससे उन्हें खुली और गुम चोटें आईं। शिकायत के अनुसा