बीकानेर: राज्य स्तरीय टीम ने बीकानेर के सरकारी कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण, 27% तक कर्मचारी अनुपस्थित मिले
बीकानेर में राज्य सरकार के प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग के निर्देश पर आई राज्य स्तरीय टीम ने जिला मुख्यालय के विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। टीम का नेतृत्व शासन उप सचिव एवं अतिरिक्त निदेशक (निरीक्षण) सुनील कुमार शर्मा ने किया। निरीक्षण के दौरान सुबह 9:50 बजे तक 124 उपस्थिति रजिस्टरों की जांच की गई। इसमें राजपत्रित श्रेणी के 350 अधिकारियों में स