कोरबा: 15 ब्लॉक-पंप हाउस में गुंडों पर पुलिस ने की कार्रवाई, घर-घर पहुंचकर दी चेतावनी और सड़क पर कराई उठक-बैठक
Korba, Korba | Jul 12, 2026 दो दिन पहले 15 ब्लॉक पंप हाउस क्षेत्र में दो गुटों के बीच हुई हिंसक मारपीट के बाद कोरबा पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आई। शनिवार देर रात दस बजे 25 से 30 पुलिसकर्मियों की टीम ने पूरे इलाके में बाइक पेट्रोलिंग कर गुंडा तत्वों पर शिकंजा कस दिया।