बाह: बाह में जमीन के पट्टों पर कब्जे का आरोप, पीड़ित ने मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई
तहसील बाह क्षेत्र के फरइयापुरा निवासी सुरेश पुत्र रघुवरदयाल ने कुछ दबंग लोगों पर उसकी जमीन के पट्टों पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर पीड़ित का सोशल मीडिया पर गुरुवार शाम 5 बजे से वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में सुरेश ने बताया कि शिकायत लेकर तहसील जाने पर लेखपाल द्वारा कथित तौर पर आनाकानी की जा रही है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि वह जाटव समाज से