तारानगर: तारानगर कृषि उपज मंडी में आज 21 अगस्त को होगी किसान अधिकार रैली, राज्य स्तरीय सम्मेलन में MSP और कर्ज माफी प्रमुख मांग
अखिल भारतीय किसान सभा के 29वें राज्य सम्मेलन के तहत शुक्रवार 21 अगस्त को कृषि उपज मंडी तारानगर में विशाल किसान अधिकार रैली का आयोजन किया जाएगा। रैली को लेकर किसानों में भारी उत्साह है और बड़ी संख्या में किसान पहुंचने की संभावना है।किसान सभा के नेताओं का कहना है कि खेती, किसान और मजदूर की एकता ही हमारी ताकत है और इसी एकता के बल पर सरकारो को झुकाया सकता है।