पटना ग्रामीण: सीएम नीतीश कुमार किसी को गाली नहीं दे रहे हैं तेजस्वी की तरह: एयरपोर्ट पर बोले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह
गायघाट में JP गंगा पथ के उद्घाटन के मौके पर CM नीतीश द्वारा प्रोजेक्ट मैनेजर को पैर पकड़ने की कोशिश पर तेजस्वी ने सीएम पर निशाना साधा है। पूरे मामले पर दिल्ली से पटना पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए सीएम नीतीश का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि वह तेजस्वी की तरह किसी को गाली नहीं दे रहे हैं।