पटना ग्रामीण: गर्दनीबाग में लैब टेक्नीशियन पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, नौकरी से हटाए जाने के खिलाफ प्रदर्शन करने जा रहे थे CM आवास
संविदा पर बहाल लैब टेक्नीशियन पर बुधवार को पटना पुलिस ने गर्दनीबाग में प्रदर्शन के दौरान लाठी चार्ज कर दिया। दरअसल लैब टेक्नीशियन नौकरी से हटाए जाने को लेकर सीएम आवास के सामने प्रदर्शन के लिए जा रहे थे। पुलिस द्वारा समझाने के बाद भी नहीं माने जाने पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर सभी को वहां से भगाया।