पटना ग्रामीण: शास्त्रीनगर थाना इलाके के हॉस्टल में फंदे से झूलता मिला छात्र का शव, पुलिस जांच में जुटी
शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र में एक हॉस्टल के कमरे में फदे से झूलता छात्र का शव मिला है। खिड़की से छात्र के शव को देखकर बगल के कमरे के छात्रों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मूलतः नालंदा के रहने वाले छात्र सोनू कुमार ने खुदकुशी कर ली। मौके से कोई सुसाइड नोट नही मिला है।