हमीरपुर: कुंडौरा में स्कूटी सवार सगे भाइयों को डंपर ने रौंदा, हादसे में छोटे भाई की मौत व बड़े भाई की हालत गंभीर
मंगलवार को दोपहर एक बजे स्कूटी से मुख्यालय जा रहे दो सगे भाइयों को हाईवे में कुंडौरा गांव के बस स्टैंड में तेज रफ्तार ओवरलोड गिट्टी लदे डंपर ने पीछे से टक्कर मार दी। इस घटना में स्कूटी सवार दोनों भाई डंपर के पहियों के नीचे आ गए। जिनको डंपर करीब 50 मीटर तक घसीट ले गया। इस घटना में छोटे भाई की मौके पर ही मौत हो गई हैं।