हमीरपुर: मुख्यालय के भाजापा कार्यालय में लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति एवं संवाद मित्र परिचयात्मक बैठक हुई संपन्न।
आज भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरने के उद्देश्य से लोकसभा चुनाव संचालन समिति एवं संवाद मित्रों की परिचयात्मक बैठक संपन्न हुई जिसमें मुख्य अतिथि लोकसभा सहसंयोजक डॉ बी के साहू,हमीरपुर विधानसभा प्रभारी अनूप तिवारी, हमीरपुर भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील पाठक, महोबा भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश गुप्ता मौजूद रहे।