नौतन: नौतन थाना क्षेत्र के कुजलही गांव में ससुराल आए व्यक्ति की बाइक चोरी, पुलिस को दी शिकायत
नौतन थाना क्षेत्र के कुंजलही गांव में मनु दुबे के घर से उनके दामाद की बाईक विगत रात्री अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली।इस बावत बाईक स्वामी ने शनिवार के सुबह करीब 11:00 बजे नौतन थाने में अज्ञात के खिलाफ एक आवेदन दिया है। अपने दिये आवेदन में राजन दुबे ने बताया कि उनके बहनोई पप्पु शुक्ला पुर्वी चंपारण से उनके घर कुंजलही आये थे।