अशोक नगर: रिज़ौदा गांव में चार बेटियों के पिता ने स्कूल में फांसी लगाकर दी जान, अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
अशोकनगर जिले के रिजौदा गांव में एक 34 वर्षीय युवक का शव गांव के स्कूल में फंदे पर लटका मिला है। मृतक की पहचान रिजौदा निवासी भरत पुत्र वीर सिंह यादव के रूप में हुई है। सोमवार सुबह लगभग 7 बजे पास में रहने वाली एक बच्ची ने भरत को स्कूल की रोशनदान से रस्सी के फंदे पर लटका देखा। बच्ची ने तुरंत ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। जानकारी मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे।