गायघाट: पागा लक्ष्मी गांव में बाढ़ पीड़ितों ने मुखिया प्रतिनिधि को घेरा, सहायता राशि उपलब्ध कराने की मांग की
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड क्षेत्र के सुस्ता पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि को बाढ़ पीड़ितों ने घेर लिया। घटना सोमवार दोपहर करीब दो बजे की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक पागा लक्ष्मी गांव स्थित सरकारी विद्यालय में सहायता राशि से वंचित ग्रामीणों ने एक बैठक रखी थी। जिसमें मुखिया प्रतिनिधि को भी निमंत्रित किया गया था।