पटना ग्रामीण: पटना में खान सर ने दी रिसेप्शन की चौथी पार्टी, व्रत करने वाले छात्रों के लिए फल और ड्राई फ्रूट्स की व्यवस्था
पटना के अंजुमन इस्लामिया हाल में गुरुवार की सुबह करीब11:00 बजे से ही खान सर ने अपने छात्रों के लिए रिसेप्शन पार्टी रखी है। खान सर की यह चौथी रिसेप्शन पार्टी है। इस रिसेप्शन पार्टी में कई तरह के पकवान बनाए गए हैं। वेज और नॉनवेज के अलावे जिन छात्रों का आज व्रत है उनके लिए फल और ड्राई फ्रूट्स के भी इंतजाम किए गए हैं।