सारठ: सधरिया में अवैध बालू खनन का विरोध, ग्रामीणों से तालझारी के लोगों ने की गाली-गलौज और मारपीट, पुलिस जांच में जुटी
Sarath, Deoghar | Apr 12, 2026 सधरिया घाट से अवैध रूप से बालू उठाव का लोगो के विरोध पर तालझारी के ग्रामीणों पर गाली गलौज व मारपीट की शिकायत रविवार शाम 5 बजे थाने में की गई है। थाने में दिए आवेदन में जिक्र है कि तालझारी बालू घाट के लीज के नाम पर सधरिया घाट से बालू उठाव का विरोध पर तालझारी के 8-10 लोगों पर गाली गलौज व मारपीट का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की है पुलिस मामले की जांच कर रही है