जालोर अस्पताल चौराहा पर सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत टैक्सी-टेंपो चालकों को बताए यातायात नियम : राजस्थान पुलिस द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित राष्ट्रीय एवं जन सुरक्षा जन जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को जालोर शहर के अस्पताल चौराहा पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान के दौरान टैक्सी एवं टेंपो चालकों सहित आम नागरिकों को मोटर वाहन अधिनियम (एमवी एक्ट) एवं सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में वाहन चालकों को सीट बेल्ट पहनने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने, शराब पीकर वाहन नहीं चलाने तथा सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखने के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही यातायात संकेतों की पालना, ओवरटेकिंग के नियम, पैदल यात्रियों की सुरक्षा एवं आपातकालीन परिस्थितियों में सहायता प्राप्त करने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां भी साझा की गईं।
Jalor, Jalor | Jun 3, 2026