बौंसी: एसपी ने बंधुआकुरावा थाने का निरीक्षण किया, दिए कई दिशा-निर्देश
Bausi, Banka | Nov 27, 2024 एसपी डॉ. सत्यप्रकाश ने बुधवार करीब 10 बजे बंधुआकुरावा थाना का निरीक्षण किया। उन्होंने अपराध नियंत्रण अनुसंधान आदि के लिए कई महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए। इसके पूर्व उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। एसपी ने अपराध नियंत्रण और अनुसंधान की समीक्षा की। लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन करने की बात कही। मौके पर थानाध्यक्ष अनिरूद्ध कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।