बौंसी: मिर्जापुर गांव में मामूली विवाद के चलते दो पक्षों में मारपीट
Bausi, Banka | Nov 24, 2024 थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में शनिवार देव शाम मामूली बात को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। रविवार सुबह 10:00 बजे दोनों पक्षों के द्वारा थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। एक पक्ष के अजय यादव ने गुलशन यादव सहित अन्य पर मारपीट का आरोप लगाया है, जबकि दूसरे पक्ष के शंकर यादव ने विजय यादव सहित अन्य पर आरोप लगाया है।