बौंसी: आशा कार्यकर्ताओं ने आयुष्मान कार्ड बनाने से किया इनकार, रेफरल अस्पताल में किया धरना प्रदर्शन
Bausi, Banka | Nov 25, 2024 आशा कार्यकर्ताओं ने सोमवार करीब 12:00 बजे रेफरल अस्पताल परिसर में आयुष्मान कार्ड बनाने से इनकार करते हुए धरना प्रदर्शन किया। जिला महामंत्री सह राज्य संयुक्त मंत्री कुसुम बाला सिंहा के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया। इसके साथ-साथ आशा कार्यकर्ताओं के द्वारा चिकित्सा पदाधिकारी को मामले से संबंधित ज्ञापन देने का भी प्रयास किया गया।