बौंसी: फागा गांव में बिजली के तार की चपेट में आने से 37 वर्षीय महिला घायल
Bausi, Banka | Nov 25, 2024 प्रखंड क्षेत्र के फागा गांव में बिजली तार की चपेट में आने से एक महिला जख्मी हो गयी। जख्मी महिला की पहचान निवासी जनार्दन यादव की पत्नी संगीता देवी के रूप में हुई है। सोमवार करीब 1 बजे वह छज्जे से पुआल उतार रही थी। इसी दौरान महिला महिला खुले बिजली तार की चपेट में आ गई। महिला के बांये हाथ में जोरदार झटका लगा और वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई।