बौंसी: नशा मुक्ति दिवस पर बेहतर कार्य के लिए बौसी एसडीपीओ और थानाध्यक्ष को पटना में सम्मानित किया गया
Bausi, Banka | Nov 26, 2024 नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर मंगलवार करीब 1:00 बजे बौसी एसडीपीओ अर्चना कुमारी एवं थाना अध्यक्ष सुधीर कुमार को पटना में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जानकारी हो की एसडीपीओ के नेतृत्व में कई जगहों पर छापेमारी अभियान के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में शराब की बरामद की थी। जिसको लेकर पटना में मंत्री रत्नेश सादा ने उन्हें सम्मानित किया।