बौंसी: बाबूडीह मोहल्ला से पुलिस ने चार गैर-जमानती वारंटी को गिरफ्तार किया, जेल भेजा
Bausi, Banka | Nov 24, 2024 थाना क्षेत्र के बाबूडीह मोहल्ला से पुलिस ने रविवार करीब 1:00 बजे 4 गैर जमानती वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वारंटी की पहचान नकुल दास, अतुल दास, चंदन दास एवं राजू कुमार के रूप में हुई है। थाना अध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि एक अन्य कुर्की जब्ती वारंटी, जो 12 साल से फरार चल रहा था, उसे भुरभुरी गांव से गिरफ्तार कर लिया गया, जो परशुराम यादव है।