सांगानेर: राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र 20 अगस्त से होगा शुरू, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भजनलाल सरकार पर साधा निशाना
राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र 20 अगस्त से शुरू होगा वही आज प्रेस वार्ता आयोजित करते हुए राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने राजस्थान की भजनलाल सरकार पर जमकर निशाना साधा, उन्होंने कहा कि पंचायत और निकाय चुनाव के चलते आचार संहिता लग जाएगी लेकिन सरकार आचार संहिता का पहले भी उल्लंघन कर चुकी है और आगे भी कर सकती है।