गोरखपुर: शहर के विभिन्न इलाकों में जाम की शिकायतों के बाद यातायात पुलिस ने उठाए सख्त कदम, वाहनों के चालान किए
महानगर में रोडवेज बस स्टैण्ड, छात्रसंघ चौराहा, पैडलेगंज, फलमण्डी, नौसढ़ आदि स्थानों पर जाम की मिल रही शिकायतों से दृष्टिगत उच्च स्तर से प्राप्त निर्देशों के क्रम में सुगम यातायात संचालन हेतु उपरोक्त स्थलों पर गोरखपुर संभाग के प्रवर्तन अधिकारियों की ड्यूटी लगायी गयी। प्रवर्तन कार्यवाही में 41 वाहनों का चालान करते हुए 05 वाहनों को थानों में निरुद्ध किया।