गोरखपुर: नगर आयुक्त ने खोराबार एवं सूरजकुंड में बन रहे कल्याण मंडपम का किया निरीक्षण
सर्वप्रथम नगर आयुक्त खोराबार में निर्माणाधीन कल्याण मंडपम का निरीक्षण किया गया। यहां पर पाया गया कि कल्याण मंडपम का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है तथा नगर आयुक्त महोदय द्वारा पूरे परिसर के साफ सफाई कराने, खाली जगह पर जगह-जगह पेड़ पौधे लगाने एवं परिसर के अंदर कल्याण मंडपम के सामने फाउंटेन लगाने हेतु निर्देशित किया गया।