गोरखपुर: गोरखनाथ पुलिस ने द्वारकापुरी कॉलोनी से डकैती की योजना बनाते हुए चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
गोरखानाथ पुलिस ने रविवार और सोमवार की मध्य रात्रि में द्वारकापुरी कॉलोनी से डकैती की योजना बना रहे चार आरोपी मोइनुद्दीन अंसारी, शोएब अहमद, आकाश कुमार और अहमद हसन को गिरफ्तार किया है। इनके पास से डकैती के काम में इस्तेमाल होने वाले औजार बरामद किए हैं। अंधेरे का फायदा उठाकर इनके दो साथी अली और अंगद निषाद फरार हो गए। उनकी तलाश पुलिस कर रही है।