गोरखपुर: महाकुंभ को लेकर पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर ने श्रद्धालुओं के लिए किए विशेष इंतजाम, सीपीआरओ ने दी जानकारी
महाकुंभ की शुरुआत से पहले पूर्वोत्तर रेलवे ने रेल से यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए हैं। पूर्वोत्तर रेलवे के अंतर्गत महाकुंभ मेले में आने वाले दो स्टेशन प्रयागराज रामबाग और झूसी रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि झूसी में फुट ओवर ब्रिज बनाया गया है।