गोरखपुर: पूर्वोत्तर रेलवे जीएम ऑफिस के पास रिटायर्ड रेलवे कर्मचारियों ने पेंशन की मांग को लेकर किया धरना प्रदर्शन
पूर्वोत्तर रेलवे के रिटायर्ड रेलवे कर्मचारियों ने पेंशन को कुसंगतियों को लेकर आज पूर्वोत्तर रेलवे जीएम ऑफिस के पास प्रदर्शन किया। पूर्वोत्तर रेलवे के रिटायर्ड कर्मचारियों ने रेलवे विभाग पर आरोप लगाया। कि हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के बाद भी उनकी पेंशन की कुसंगतियों को दूर नहीं किया जा रहा है। यह जानकारी रिटायर कर्मचारी पुरुषोत्तम ने दी।