गिधौर: गिद्धौर लाल कोठी के पास तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित हुआ, बड़ा हादसा टला
Gidhaur, Jamui | Apr 19, 2026 गिद्धौर-झाझा मुख्य मार्ग पर लाल कोठी के पास एक तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गया और लोहे की बाउंड्री से टकराने से बच गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों ने रविवार को 6 बजे बताया कि जिस समय ट्रक अनियंत्रित हुआ, उस समय आसपास कोई मौजूद नहीं था, नहीं तो गंभीर घटना हो सकती थी।