जहानाबाद: दरधा नदी की स्वच्छता को लेकर जागरूकता अभियान, जहानाबाद में तेलंगाना के पूर्व DGP भी रहे मौजूद
भारत स्काउट और गाइड, जहानाबाद द्वारा दरधा नदी किनारे स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया। सेवानिवृत्त डीजीपी करुणा सागर ने जनभागीदारी को जरूरी बताया। जिला संगठन आयुक्त हरिशंकर कुमार ने लोगों से नदी में कचरा न फेंकने और वृक्षारोपण का आह्वान किया। अभियान में स्काउट-गाइड सदस्यों व स्थानीय लोगों ने रविवार शाम करीब 5 बजे सक्रिय भागीदारी निभाई।