अलीगढ़: अलीगढ़ थाना क्षेत्र में अवैध बजरी माफिया का खुलेआम कब्जा, पुलिस-प्रशासन की निष्क्रियता पर सवाल
Aligarh, Tonk | Nov 24, 2026
टोंक के अलीगढ़ थाना क्षेत्र में अवैध बजरी से भरे 80-90 ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉलियां रोजाना सड़कों पर दौड़ रहीं हैं। पुलिस और जिम्मेदार विभागों की निष्क्रियता के बीच बजरी दलाल सक्रिय, निर्माण कार्य महंगे। डीएसटी टीम ने सितंबर में पुलिस वाहन चालकों पर कार्रवाई की थी, फिर भी स्थिति नियंत्रण से बाहर।