मुज़फ्फरनगर: पुरानी रंजिश का खूनी बदला! घर में घुसे हथियारबंद बदमाशों ने पिता-बेटे पर बरसाईं गोलियां, मुजफ्फरनगर में डबल मर्डर
मुजफ्फरनगर में पुरानी रंजिश का खूनी बदला! पुरकाजी थाना क्षेत्र के दादूपुर गांव में बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर पिता-बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतकों की पहचान मुख्तियार सिंह और सुखजिंदर सिंह के रूप में हुई है। सूचना पर एसएसपी सूरज कुमार राय पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। शुरुआती जांच में बदले की भावना से हत्या की आशंका जताई गई है।