डिंडौरी: समर कैंप का आयोजन, खेल, अनुशासन और फिटनेस का प्रशिक्षण दिया गया
डिंडौरी में कलेक्टर भदौरिया के मार्गदर्शन में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के द्वारा समर कैंप का आयोजन किया गया जहां खिलाड़ियों और बच्चों को खेल अनुशासन फिटनेस प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिला जनसंपर्क विभाग ने मंगलवार देर रात 11:00 मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि कैंप के माध्यम से बच्चों और युवाओं को खेल सहित अनुशासन और फिटनेस का प्रशिक्षण दिया जा रहा है ।