कुंडा: जहानाबाद फ्लाईओवर के पास डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, दो महिलाओं की मौत, घटना सीसीटीवी में कैद
हथिगवां के जहानाबाद फ्लाईओवर के पास एक टाटा टियागो कार अनियंत्रित होकर गुरूवार को डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में फरीदाबाद निवासी मंजू भद्र और बुलबुल की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। घटना का सीसीटीवी शुक्रवार शाम 6 बजे सोसल मीडिया पर वायरल हुआ। आशंका है कि चालक को झपकी आने से यह दुर्घटना हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।