नीम चक बथानी: चारकामा घाट से अवैध बालू लदे ट्रैक्टर जब्त, मामला दर्ज
नीमचक बथानी थाना क्षेत्र के चारकामा घाट से पुलिस ने अवैध बालू परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर को जब्त कर थाना लाया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष के प्रभार में रहीं प्रीति कुमारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त कर ट्रैक्टर को चालक और मालिक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।