रामगढ़: रामगढ़ सदर अस्पताल में शुरू हुई सुपर स्पेशियलिटी मेडिकल सेवाएं
रामगढ़ के सदर अस्पताल में कैंसर, न्यूरोलॉजी, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी और यूरोलॉजी के विशेषज्ञ चिकित्सक निर्धारित समय पर मरीजों को उपचार दे रहे हैं। उपायुक्त की ओर से मरीजों को अनावश्यक बाहर रेफर न करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही कीमोथेरेपी सुविधा और आईसीयू, बर्न वार्ड जल्द शुरू करने की तैयारी भी चल रही है।