टिमरनी: टिमरनी क्षेत्र में जनविश्वास अभियान के तहत पंचायतों का भ्रमण
Timarni, Harda | Aug 14, 2026 हरदा जिले में जनविश्वास अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में शासकीय योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने के लिए अधिकारियों का पंचायत भ्रमण जारी है। इसी क्रम में मध्यप्रदेश ग्रामीण आजविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और नोडल अधिकारी विनय निगम ने टिमरनी क्षेत्र की ग्राम पंचायत छीपानेर, अबगांव खुर्द और सोनतलाई का भ्रमण किया।